सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में Corona संक्रमण के 90 हजार से ज्यादा केस
- मध्यप्रदेश में 4000 से ज्यादा केस, 22 साल के 2 युवाओं की Corona से मौत
- चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग समेत मध्यप्रदेश के 3 मंत्री कोरोना से संक्रमित
- दिल्ली में आए 28000 से ज्यादा नए केस, कर्नाटक में 25000
- केरल में आए Corona के 13000 से ज्यादा केस, 117 मरीजों की मौत
कर्नाटक में 25005, तमिलनाडु में 20911, तेलंगाना में 2707 Corona केस
बेंगलुरु/चेन्नई/हैदराबाद। कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 25005 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 31,24,524 हो गई जबकि 8 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 38,397 तक पहुंच गई है।
वहीं, तमिलनाडु में कोरोनावायरस संक्रमण के 20,911 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 28,68,500 हो गई है। इसके अलावा 25 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 36,930 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
कर्नाटक में दिसंबर के अंतिम सप्ताह के बाद से मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को राज्य में संक्रमण के 21,390 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,15,733 है। इसके अलावा 2,363 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 29,70,365 हो गई है।
तेलंगाना में कोविड-19 के 2,707 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,02,801 हो गई जबकि दो और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद हो गई है। राज्य सरकार के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
