सम्बंधित जानकारी
- UP में Corona संबंधित कार्यों में लगे स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन
- दिल्ली : CM केजरीवाल का अधिकारियों को निर्देश- Corona मरीजों की होम आइसोलेशन प्रणाली को मजबूत बनाएं...
- महाराष्ट्र से थोड़ी राहत की खबर, कोरोना संक्रमण का ग्राफ 50 हजार से नीचे गया, 567 लोगों की हुई मौत
- Indore : हफ्ते में 2 दिन सुबह 9 से 4 बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें, गांवों में कोरोना रफ्तार पर ब्रेक के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
- कोरोना पर PM मोदी की बड़ी बैठक, 100 दिन कोविड ड्यूटी वालों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता
देश में सोमवार को 18-44 आयु वर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों को Corona Vaccine की पहली खुराक दी गई
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान 18-44 आयु वर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।
सोमवार को रात आठ बजे तक प्राप्त अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, टीके की 16.5 लाख खुराक के साथ ही देशभर में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 15,88,71,435 करोड़ हो गया।
मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान 18-44 आयु वर्ग के 2,15,185 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।(भाषा)
