सम्बंधित जानकारी
- राहत भरी खबर, 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा ने दी कोरोना को मात, 2.62 लाख नए मरीज
- सोनू सूद ने उनके नाम पर चल रहे 'फर्जी फाउंडेशन' के प्रति किया आगाह
- उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू अब 25 मई तक बढ़ाया गया
- COVID-19 : रेलवे के 4.32 लाख कर्मचारियों को लग चुकी है Corona Vaccine
- UP में Corona संक्रमित 285 और लोगों की मौत, 9391 नए मामले, जल्द मिलेगा फाइजर और मार्डना का टीका
डॉक्टर केके अग्रवाल का कोरोना से निधन, वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे
नई दिल्ली। पद्म श्री से सम्मानित जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. अग्रवाल का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे और उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल को पिछले सप्ताह एम्स में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। कोविड-19 से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
वैश्विक महामारी के दौरान भी उन्होंने लोगों को शिक्षित करने के लगातार प्रयास किए और कई वीडियो तथा शैक्षिक कार्यक्रमों के जरिए करीब 10 करोड़ लोगों तक पहुंचे और अनेक लोगों की जान बचाई। वह चाहते थे कि उन्हें खुश होकर याद किया जाए दुखी होकर नहीं।
