मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 Live Updates : 28 July
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 जुलाई 2020 (00:28 IST)

कोरोनावायरस Live Updates : महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 4 लाख के करीब, 14 हजार से ज्यादा की मौत

कोरोनावायरस Live Updates :  महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 4 लाख के करीब, 14 हजार से ज्यादा की मौत - Covid-19 Live Updates : 28 July
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) की वजह से देश में 14.79 लाख लोग संक्रमित, देश में पिछले 2 दिनों के भीतर एक लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...
 

12:27 AM, 29th Jul
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,717 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,91,440 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 282 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 14,165 हो गई है।
 

12:26 AM, 29th Jul
 झारखंड में 686 कोरोना मामले, 179 रिकवरी / डिस्चार्ज और 1 मौत दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 9,563 है, जिसमें 5,485 सक्रिय मामले, 3,984 रिकवरी और 94 मौतें शामिल हैं।

12:26 AM, 29th Jul
गोवा में कोरोना के 168 नए मामले दर्ज किए गए जिससे कुल मामलों की संख्या 5,287 हो गई। राज्य में सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 1,656 और 3,595 है। मरने वालों का आंकड़ा 36 है। 

12:22 AM, 29th Jul
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 38 और मरीजों की मौत होने से मंगलवार को मृतक संख्या बढ़कर 1,449 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

09:51 PM, 28th Jul
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज के बाद भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

06:38 PM, 28th Jul
ममता बनर्जी की सरकार ने प्रदेश में हफ्ते में दो दिन लगने वाले लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। बंगाल में हफ्ते में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रहता है जो कि अब 31 अगस्त तक होगा। 1 अगस्त को बकरीद के त्योहार को देखते हुए ममता बनर्जी ने आदेश दिया है कि इस दिन राज्य में कोई पाबंदी नहीं रहेगी।
 

03:56 PM, 28th Jul
-गुजरात के वडोदरा केन्द्रीय कारागार में बीते 2 दिन में कम से कम 60 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
-अधिकारी ने कहा कि जेल प्रशासन परिसर के अंदर 80 बिस्तरों वाला कोविड-19 देखभाल केन्द्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संक्रमित कैदियों को उचित उपचार मिल रहा है।

02:40 PM, 28th Jul
-तेलंगाना में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,610 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 57,142 हो गई। प्रदेश में संक्रमण से 9 और लोगों की मौत हो गई।

01:46 PM, 28th Jul
-ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलक्टर, एसपी, नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 संदिग्धों की मौत होने पर उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बिना उनका अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है।

01:45 PM, 28th Jul
-कोविड-19 से अभी तक 33,425 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,883 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,853, तमिलनाडु में 3,571, गुजरात में 2,348 , कर्नाटक में 1,953 , उत्तर प्रदेश में 1,456, पश्चिम बंगाल में 1,411, आंध्र प्रदेश में 1,090, मध्य प्रदेश में 820, राजस्थान में 631 और तेलंगाना में 480 लोगों की मौत हुई।
 
हरियाणा में कोविड-19 से 397, जम्मू कश्मीर में 321, पंजाब में 318, बिहार में 253, ओडिशा में 147, झारखंड में 89, असम में 86, उत्तराखंड में 66 और केरल में 63 लोगों ने जान गंवाई।

01:44 PM, 28th Jul
-देश में पिछले 24 घंटे मे जिन 654 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 227 महाराष्ट्र के लोग हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 77, कर्नाटक में 75, आंध्र प्रदेश में 49, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 30, दिल्ली में 26, गुजरात में 22, तेलंगाना में 17, पंजाब में 12, राजस्थान में 10, बिहार, मध्य प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में 9-9, असम तथा ओडिशा में 7-7, हरियाणा में 5, त्रिपुरा तथा झारखंड में 4-4, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में 3-3, हिमाचल प्रदेश तथा केरल में 2-2 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, नागालैंड तथा सिक्किम में 1-1 व्यक्ति की जान गई है।
 

12:39 PM, 28th Jul
-यूपी के प्रतापगढ जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोरोना संक्रमित।
-लालगंज कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई।
-जिले में कोरोना संक्रमण के 268 मामले हैं। उपचार के बाद स्वस्थ हुए कुल 155 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 11 लोगों की मौत।

11:55 AM, 28th Jul
- ओडिशा में कोविड- 19 के 1,215 नए मामले में सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 28,000 के पार पहुंच गए। वहीं, सात और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 154 हो गई।

11:11 AM, 28th Jul
-मिजोरम में कोविड-19 के 23 नए मामलों में से 22 असम राइफल्स के कर्मी
-राज्य में 384 मामलों में से 191 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 193 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50.56 प्रतिशत है।

09:47 AM, 28th Jul
-देश में कोरोनावायरस के 47,704 नए मामले, 654 लोगों की मौत
-कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,83,157 हुई।
-इनमें से 4,96,988 एक्टिव मामले, 9,52,744 स्वस्थ और 33,425 लोगों की मौत।

08:16 AM, 28th Jul
कोरोनावायरस का मेंटल हेल्थ पर असर, अस्पताल में अकेले पड़े Amitabh Bachchan

07:56 AM, 28th Jul
-केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नियमित पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी होने और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने तक अस्थायी पेंशन राशि मिलेगी।

07:56 AM, 28th Jul
-महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड नए मामले आए। इन सात राज्यों समेत पूरे देश में 43 हजार से अधिक नए मामले तथा 624 और लोगों की मौत हुई है।

07:55 AM, 28th Jul
-बिहार सरकार ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत का तबादला कर दिया है और उनके स्थान पर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को नया विभागीय प्रधान सचिव नियुक्त किया है।