सम्बंधित जानकारी
- चीन में कोरोना का कहर, पीएम मोदी करेंगे हाईलेवल मीटिंग, 4 राज्यों के CM भी अलर्ट
- Corona India Update: 185 नए मामले, 3402 मरीज उपचाराधीन, 220 करोड़ को लगा टीका
- कोरोना को हराने वाले वैक्सीन के बूस्टर डोज मेंं लापरवाही पड़ न जाए भारी!
- चीन में मचे हाहाकार के बीच दिल्ली में कोरोना के 5 नए मामले, 1 मरीज की मौत
- Covid Variant : आ सकता है BF.7 से भी घातक कोरोना वैरिएंट, चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी से मचा कोहराम
संसद में मास्क रिटर्न्स, राज्यसभा में सभापति की सांसदों से अपील
नई दिल्ली। चीन में कोरोना विस्फोट के बाद भारत में भी महामारी को लेकर चिंता दिखाई दे रही है। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों से पूरी तरह सतर्क रहने और अतिरिक्त ऐहतियात बरतने को कहा। राज्यसभा में सभापति धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दोनों ही आज सदन में मास्क पहने नजर आए। कई सांसदों ने भी अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सर्तक रहने तथा अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है।
सभापति ने कहा कि संसद सदस्यों को जनता के सामने नजीर पेश करना और एकजुट हो कर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों की वजह से भारत कोविड की चुनौती से उबरा है।
सभापति ने कहा कि लोगों को कोविड टीके की करीब दो अरब खुराक नि:शुल्क मुहैया कराई गई और टीकाकरण के प्रमाणपत्र उन्हें ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ रिकॉर्ड समय पर हुआ।Rajya Sabha chairman Jagdeep Dhankhar and Lok Sabha Speaker Om Birla wear a mask as the proceedings of Parliament begin today. A few MPs also mask-up. pic.twitter.com/LVABlV3jwZ
— ANI (@ANI) December 22, 2022
धनखड़ ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत में टीकाकरण बहुत तेज गति से हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करना, ऐहतियात बरतना और सामाजिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। संसद भवन में मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध है और सदस्य इनका अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें। महामारी से निपटने के लिए हमें एकजुट हो कर चलने और देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
क्या बोले लोकसभा अध्यक्ष : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन का ध्यान कुछ देशों में कोविड-19 के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराया और सभी को सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने का सुझाव दिया।
बिरला ने कहा कि मैं आपका ध्यान विश्व के कुछ देशों में कोविड-19 महामारी के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं। पिछले अनुभवों को देखते हुए निरंतर सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी तत्परता से कदम उठाते हुए कोविड से जुड़े आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी है।
