1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update :27 october

CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के 13451 नए मामले, 585 की मौत

CoronaVirus India Update
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 13451 नए मामले सामने आए, 14021 लोग रिकवर हुए और 585 लोगों की मौत हो गई।
 
अब तक कुल 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 653 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें से 3 करोड़ 35 लाख 97 हजार 339 लोग महामारी से संक्रमित हुए हैं। 1 लाख 62 हजार 661 लोगों का इलाज चल रहा है। यह 242 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 55 हजार 653 हो गई।
 
देश में मंगलवार को 55 लाख 89 हजार 124 लोगों ने कोरोना की खुराक ली। अब तक कुल 1 अरब 3 करोड़ 53 लाख 25 हजार 577 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 
अगला लेख
शेयर बाजार में रही बढ़त, सेंसेक्स 61000 और निफ्टी 18200 के पार