1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. lockdown in china lanzhou

चीन में लौटा कोरोना का कहर, 4 लाख की आबादी वाले Lanzhou में लॉकडाउन

lockdown in china
लांझू। चीन में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। 4 लाख की आबादी वाले लांझू (Lanzhou) संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इस चीनी शहर में लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। केवल आपात स्थिति में ही लोगों को घरों से निकलने की इजाजत है। जरूरी सामान व मेडिकल सुविधाओं की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
 
लांझू में मंगलवार को 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके बाद पूरे देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 29 हो गई। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन ने पूरे शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इससे पहले 20 अक्टूबर को भी चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था।
 
इस बीच चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से स्कूल बंद किए जा रहे हैं। कई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।  
 
अगला लेख
16 दिन से जारी है आतंकियों से मैराथन मुठभेड़, अब तक 9 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद