1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona Virus threat

Corona Virus का कहर, दुनिया भर से Live Updates

Corona Virus
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना वाइरस का सबसे ज्यादा असर चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में है। अकेले वुहान में 47 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से पीड़ित हैं। कोरोना वायरस चीन की सीमाओं को पार कर ईरान, दक्षिण कोरिया आदि देशों में भी पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि कोरोना वायरस का क्या है दुनिया में असर... 

- इराक के किरकुक शहर में जानलेवा कोराना वायरस के 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब इन मामलों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
- इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये चारों मामले एक इराकी परिवार के हैं जो अभी हाल ही में ईरान से लौटा था।
- ईरान में कोरोना वायरस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और इससे पीड़ित लोगों की संख्या 95 हो चुकी है।
- कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना कर रहे चीन ने इससे पीड़ित मरीजों और सामान्य लोगों की मदद के लिए हॉटलाइन और ऑनलाइन प्लेटफार्म खोला है। मनोवैज्ञानिक सहायता रोजाना सुबह 8 से रात 10 बजे तक उपलब्ध कराई जायेगी।
- कुवैत ने कोरोना वायरस के कारण द. कोरिया, थाईलैंड तथा इटली की विमान सेवा स्थगित की
- चीन में जानलेवा कोरोना वायरस फैलने के बाद दुनिया के लिए स्मार्टफोन, खिलौने और अन्य सामान बनाने वाले कारखाने फिर से परिचालन में आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस वायरस के फैलने के बाद चीन की अर्थव्यवस्था ठहर गई है।
- चीन सरकार के मुताबिक मंगलवार को कोरोना वायरस के 508 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 74 लोगों की मौत हो गई। 
- ज्यादातर वैश्विक बाजार सोमवार के भारी नुकसान के बाद स्थिर हो गए। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव को लेकर निवेशक परेशान हैं। 
- ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री नए कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री नए कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार अलीरज़ा वहाबजादेह ने एक ट्वीट में कहा,  'उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हरीची की कोरोना वायरस जांच पॉजिटिव पाई गई है।'
- शाम 6 बजे तक रिपोर्ट के अनुसार चीन में कोरोना वायरस से 2666 लोगों की मौत हो गई। 77 हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। चीन के हुबेई प्रांत में ही यह आंकड़ा 64 हजार से ज्यादा है। 
- मैड्रिड के कैनरी द्वीप के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इटली के एक पर्यटक को जब संदिग्ध कोरोना वायरस के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो सैकड़ों पर्यटकों ने खुद को टेनरिफ होटल के कमरों में कैद कर लिया। 
- चीन के बाद सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें ईरान में हुई हैं। ईरान में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 95 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 
- इटली में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण कोरिया में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 
अगला लेख
#नमस्‍तेTrump : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्‍ट्रपति ट्रंप की यात्रा प्रगति और समृद्धि का नया दस्तावेज बनेगी