1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. The maniac first climbed onto the car on his feet

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

kukshi
धार जिले के कुक्षी में एक सनकी ड्राइवर ने पिता-पुत्र को कार के बोनट पर लटकाकर 4 किमी तक दौड़ाया है। पीड़ित बाबूलाल के पैर पर आरोपी ने पहले कार चढ़ा दी थी। इसके बाद उन्हें पीटा भी था। इसके बाद बाप बेटे को कार के बोनट पर लटकाकर कार चलाई। पुलिस आरोपी आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

ये हैरान करने वाला मामला मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित कुक्षी का है। इसका एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। एक कार चालक पिता-पुत्र को कार के बोनट पर लटकाकर चार किमी तक घसीटा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस विवाद की शुरुआत कार की टक्कर के बाद हुई थी। पुलिस ने आरोपी कार चालकर आशीष चौहान को वीडियो आने के बाद गिरफ्तार किया है।

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत पैर पर कार चढ़ने के बाद हुई थी। कुक्षी निवासी बाबूलाल के पैर पर आरोपी ने तेज रफ्तार कार चढ़ा दी थी। इसका बाबूलाल ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी कार चालक ने नीचे उतरकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया है।

इस दौरान पीड़ित बाबूलाल का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। उसने विवाद का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपी कार चालक ने गुस्से में दोनों बाप-बेटे को कार से टक्कर मार दी। साथ ही उन्हें कार के बोनट पर लटकाकर घसीटना शुरू कर दिया। वह चार किमी तक बाप-बेटे को ऐसे ही ले गया।

सनकी ड्राइवर बाप-बेटे को बोनट पर लटककार आगे की ओर भाग रहा था। गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोग सामने से हट रहे थे। किसी को हिम्मत नहीं हो रही थी कि इस सनकी ड्राइवर को रोक सके। पिता-पुत्र इस दौरान यह चिल्लाते रहे कि हम मर जाएंगे, हमें छोड़ दो।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस : वीडियो सामने आने के बाद धार पुलिस एक्शन में आ गई है। आरोपी आशीष चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया है। घायल बाप-बेटे का अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
अगला लेख
मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में