LPU में हिंसक प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन: 10 दिनों के लिए कक्षाएं और परीक्षाएं स्थगित, इंटरनेट सेवा बंद
पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसक प्रदर्शन के बाद 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी गई है। मिड-टर्म परीक्षाएं भी टाल दी गई है। यूनिवर्सिटी परिसर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद है।
छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पंजाब के DGP गौरव यादव भी पहुंच गए हैं।
जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि पहली बात तो यह है कि होस्टल में गड़बड़ी की जो बात थी, वो सारी अफवाहें थी। सभी होस्टल को चेक कर लिया गया है, कोई दिक्कत नहीं है। अब ट्रैफिक भी चालू हो गया है और स्थिति सामान्य है। आगे बच्चों से बात करके बाकी चीजों का भी समाधान हो जाएगा। परिजनों को आप खुद बताइए कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।
Many are blaming the students, but it was outsiders who entered LPU and created chaos on campus.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 28, 2026
How were outsiders able to enter the university and create havoc? Many female students have spoken about feeling unsafe and scared because of the presence of these outsiders.… pic.twitter.com/Is91EbGNBe
छात्रों के हिंसक विरोध के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। साथ ही मिड-टर्म परीक्षाएं भी टाल दी हैं। नियमित कक्षा 10 दिन के लिए सस्पेंड होने के बाद LPU के कई सारे छात्र अपने घर जा रहे हैं। जो छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में है उन्हें अपने हॉस्टल/आवास के अंदर ही रहें और अपनी सुरक्षा के लिए बिना वजह बाहर न निकलें या किसी भी अशांति वाली गतिविधि में शामिल न होने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया पर एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की अफवाह फैलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं और छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे भी जाम किया। पुलिस ने इस मामले में 5 लड़कों को पकड़ा है। उनके पास से एक दातड़ और वॉकी टॉकी सेट बरामद हुआ है।

