सम्बंधित जानकारी
- ईरान में Corona संक्रमित 70 हजार के पार, 24 घंटे में 125 की मौत
- Corona Virus Live Updates : दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार के पार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन
- Corona virus : ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को अपने 6 करोड़ यूजर्स तक पहुंचाएगी ShareChat
- Corona के खिलाफ अभियान में 2 हजार NCC कैडेट तैनात
- भोपाल में Corona संक्रमित 12 नए मरीज मिले
दिल्ली में Corona के मामले 1000 के पार, अब तक 19 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 166 और लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही यहां कोविड-19 के मामले बढ़कर 1069 हो गए। साथ ही यहां 5 मरीजों की मौत भी हो गई।दिल्ली सरकार ने यह आंकड़ा दिया है।
इन कुल मामलों में 712 मरीजों को विशेष अभियानों के माध्यम से अस्पतालों में लाया गया। सरकारी अधिकारियों ने पिछले महीने उन लोगों को पृथक वास में भेजने के कदम उठाए थे जिनका संबंध मार्च में निजामुद्दीन में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम से था।
शुक्रवार रात को यहां इस वायरस से संक्रमित मामले 903 हो गए थे और 14 मरीजों की जान चली गई थी। पांच और मरीजों की जान जाने के साथ ही यहां इस रोग से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार कुल मामलों में से 26 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे गई जबकि एक देश से बाहर चला गया।(भाषा)
