सम्बंधित जानकारी
- रेलवे ने सीमेंट कंपनियों से मालगाड़ियां खाली करने को कहा, होगी जरूरी सामानों की आपूर्ति
- ट्रेन सेवा बहाल करने पर रेलवे का स्पष्टीकरण, अभी कोई फैसला नहीं
- बड़ी खबर, 15 अप्रैल से चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने शुरू कीं तैयारियां
- covid 19 : गुजरात में 70 ट्रेन बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जाएगा
- भारतीय रेलवे ने LockDown के दौरान नहीं रोकी 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुकिंग
ऑटिज्म पीड़ित बच्चे के लिए रेलवे ने पहुंचाया ऊंटनी का दूध
नई दिल्ली। रेलवे ने बकरी, गाय और भैंस के दूध के प्रति एलर्जी रखने वाले साढ़े 3 साल के 'स्वलीन' (एक प्रकार की मानसिक बीमारी) बच्चे को दूध नहीं मिल पाने के बारे में उसकी मां के ट्वीट के बाद ऊंटनी का 20 लीटर दूध मुंबई में उस परिवार तक पहुंचाया। रेलवे का यह नेक कार्य शनिवार को तब सामने आय जब आईपीएस अरुण बोथरा ने इसके बारे में ट्वीट किया।
बोथरा ने ट्विटर पर लिखा, पिछली रात ट्रेन से ऊंटनी का 20 लीटर दूध मुंबई पहुंचा। इस परिवार ने यह दूध शहर में अन्य जरूरतमंदों के साथ साझा किया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीटीएम तरुण जैन को धन्यवाद जिन्होंने कंटेनर को उठाने के लिए अनिर्धारित रूप से ठहराव सुनिश्चित किया।बच्चे की मां रेणु कुमारी ने एक ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया और अपने बेटे की परेशानियां बताईं।
बोथरा समेत कई लोगों ने ट्विटर पर सुझाव दिया। बोथरा ने ऊंटनी के दूध के ब्रांड एद्विक फूड्स से संपर्क किया।बच्चा स्वलीनता (ऑटिज्म) से पीड़ित है और उसे कई तरह के खाद्य पदार्थों से एलर्जी है। (भाषा)
