सम्बंधित जानकारी
- आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट हुईं अनुपम खेर की मां, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिया परिवार का हेल्थ अपडेट
- अनुपम खेर के घर भी पहुंचा कोरोना, मां समेत परिवार के 4 लोग कोविड-19 पॉजिटिव
- Twitter tension: 8 साल पुराने ट्वीट को लेकर अनुपम खेर और शशि थरूर ट्विटर पर भिड़े
- रंगमंच कर्मियों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, नीना गुप्ता समेत कई सितारे
COVID-19 : अनुपम खेर की मां की हालत में सुधार
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मां की हालत में सुधार हो रहा है। खेर की मां की जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खेर ने 12 जुलाई को कहा था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू और उनके परिवार की जांच में कोरोनावायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। खेर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के चित्र के साथ लिखा, मां की हालत अब पहले से बेहतर है। राजू, रीमा और वृंदा भी ठीक हैं। भगवान दयालु है। खेर के भाई और उनके परिवार को घर पर पृथक-वास में रखा गया है। (भाषा)
