सम्बंधित जानकारी
- लखनऊ में जनता कर्फ्यू को मिला जन समर्थन, कमिश्नर ने जनता को दिया धन्यवाद
- Corona virus : बड़ी खबर, भोपाल में 24 मार्च तक रहेगा लॉकडाउन
- जयपुर के बड़े अस्पताल RUHS के CORONA आइसोलेशन वार्ड का सच, विदेश से लौटे यात्रियों की जुबानी...
- भारत के 10 शहरों से ग्राउंड रिपोर्ट, जानिए Janta Curfew की कहानी, तस्वीरों की जुबानी
- 'जनता कर्फ्यू' की मध्यप्रदेश के इंदौर सहित कई शहरों में खुलेआम उड़ी धज्जियां, शराब की दुकानें चालू
Corona Virus पर बड़ी खबर, 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली। Corona Virus से जंग में रेलवे ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपनी सभी यात्री सेवाएं 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक बंद रखने की रविवार को घोषणा की। इस अवधि में केवल मालगाड़ियां चलेंगी।
रेलवे ने अपनी कई ट्रेनें रद्द करके शुक्रवार को ही अपनी सेवाओं में कटौती कर दी थी, लेकिन उसने उन ट्रेनों को यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी थी जो पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर चुकी थीं।
रेलवे के नए आदेश के अनुसार 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक केवल मालगाड़ियां चलेंगी।
भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि बेहद न्यूनतम उपनगरीय सेवाएं और कोलकाता मेट्रो रेल सेवा 22 मार्च की आधी रात तक जारी रहेगी। इसके बाद ये सेवाएं भी 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी।
