1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. दिल्ली में Covid 19 के 412 नए मामले सामने आए, मृतक संख्या 288 हुई

Corona Virus | दिल्ली में Covid 19 के 412 नए मामले सामने आए, मृतक संख्या 288 हुई

Corona Virus
नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 288 हो गई जबकि 412 नए मरीज सामने आने के साथ ही यहां इस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,465 हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सर्वाधिक 660 नए मामले 22 मई को आए थे। सोमवार को इस महामारी के 635 नए मरीज सामने आए थे।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार यहां कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 288 हो गई है जबकि इस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,465 हो गए हैं। शहर में सोमवार को कोविड-19 के कुल मामले 14,053 थे जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 276 थी। (भाषा)
अगला लेख
राजस्थान सरकार ने कारखानों में कामगारों का समय फिर 8 घंटे किया