1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 25 new cases of corona virus in Rajasthan

राजस्थान में कोरोना वायरस के 25 नए मामले, संख्‍या बढ़कर 1101 हुई

Corona virus
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 1,101 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे तक टोंक में 11, जोधपुर में 10, झुंझुनू में 2 और बीकानेर तथा अजमेर में 1-1 नया मामला आया है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिक और 54 वे लोग हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
अगला लेख
Corona Virus Live Updates : भारत में कोरोना से 414 लोगों की मौत, 12,380 संक्रमित