सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र के गांव में ड्रोन से पहुंची कोरोना वैक्सीन
- देश में कोरोना के 7,145 नए मामले, ओमिक्रॉन से 12 राज्यों में 115 संक्रमित
- डेल्टा और ओमिक्रॉन मिलकर बना सकते हैं नया सुपर वैरिएंट, मॉडर्ना के CMO ने दी चेतावनी
- Omicron को लेकर सरकार की चेतावनी, क्रिसमस और नए साल पर सावधानी बरतने की अपील की
- UP में Omicron की इंट्री, गाजियाबाद के दंपति में संक्रमण की पुष्टि
नवी मुंबई के स्कूल में कोरोना विस्फोट, 16 छात्र संक्रमित
ठाणे। नवी मुंबई में घनसोली के एक स्कूल के 16 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें स्थानीय कोविड केअर सेंटर में भर्ती कराया गया है। ये आठवीं से 11वीं कक्षा तक के छात्र हैं।
नवी मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित छात्रों में से एक के पिता 9 दिसंबर को कतर से लौटे थे। वह घनसोली के गोथीवली में परिवार के साथ रहते हैं और उनकी कोविड-19 जांच नेगेटिव आई थी, लेकिन जब उनके परिजन की जांच की गई तो स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला उनका बेटा संक्रमित पाया गया।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शेतकरी शिक्षण संस्था के सभी छात्रों की जांच की गई और अब तक 16 छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पिछले 3 दिन में अब तक स्कूल के 811 छात्रों की जांच की गई और शनिवार को 600 छात्रों की जांच की जाएगी।
