1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. IT raid at SP leaders house in Uttar Pradesh

IT रेड पर गरमाई यूपी की राजनीति, अखिलेश का पलटवार, कहा- होगी CBI और ED की भी एंट्री

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेताओं के यहां इनकम टैक्स के छापों से हड़कंप मच गया। अखिलेश ने इन छापों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव से पहले CBI और ED की भी एंट्री होगी।
 
अखिलेश ने सवाल किया कि आज यूपी में छापा मार दिया, आखिर चुनाव से पहले ही छापा क्यों? उन्होंने कहा कि कोई भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। जो सरकार से टकराएगा सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
 
सपा सुप्रीमों ने कहा कि इनकम टैक्स के बाद अभी तो ईडी और सीबीआई भी आएगी-अफवाहें फैलाई जाएगी, लेकिन साइकिल और रथ की रफ्तार कम नहीं होगी।
 
शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेता राजीव राय के मऊ स्थित घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। वहीं लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में भी सपा से जुड़े लोगों के आवासों पर भी इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की है। इसमें आगरा के मनोज यादव लखनऊ में जैनेंद्र यादव सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा नेता शामिल हैं।
 
इन छापों के विरोध में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई और अधिकारी घर के भीतर गए।
अगला लेख
उत्तर प्रदेश चुनाव: बीजेपी के लिए निषाद समाज का साथ क्यों ज़रूरी है?