1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. कॉन्टिनेंटल फूड
  4. Oats Cake Recipe

घर पर ऐसे बनाएं डिलीशियस ओट्स केक

Oats Cake Recipe
सामग्री : 
 
1 प्याला ओट्स, 1 प्याला मैदा, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, पाव प्याला ब्राउन शुगर, 1 गिलास दही की छाछ, आधा प्याला मक्खन पिघला हुआ, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर। सजाने के लिए कुछेक जेम्स की गोलियां। 
 
विधि : 
ओट्स को सर्वप्रथम एक घंटा छाछ में भिगो दें। अब उपरोक्त सारी सामग्री को अच्छी तरह फेंटकर भिगोए हुए ओट्‍स में मिला दें। 
 
फिर चिकनाई वाली मफिंग ट्रे में सारी सामग्री डाल दें और ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम करके ट्रे उसमें रख दें। अब 15 मिनट बेक कर डिलीशियस ओट्स केक को ऊपर से जेम्स की गोलियों से सजाकर पेश करें।