1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. छत्तीसगढ़
  4. Chhattisgarh: 5 arrested including 1 rewarded Naxalite

Chattisgarh: बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे 1 इनामी नक्सली समेत 5 गिरफ्तार

Chhattisgarh: 5 arrested including 1 rewarded Naxalite
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल (Naxal) प्रभावित सुकमा (Sukma) जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत 5 नक्सलियों (5 naxalites) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों उईका चैतू (30), कुंजाम सुखलाल (35), पदाम हुंगा (24), महिला नक्सली उईका लखे (35) और पदाम सन्नू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। ये नक्सली सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे थे।

 
उईका चैतू परमिली पर 5 लाख का इनाम : उन्होंने बताया कि उईका चैतू परमिली एरिया कमेटी का सदस्य है तथा उसके सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम है। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सक्रिय था। अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को जगरगुंडा थाना से डीआरजी, जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।

 
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मिसीगुड़ा के जंगल और चिकोमेट्टा गांव के करीब कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर नक्सलियों ने बताया कि वे बड़े नक्सलियों के आदेश पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग पर बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें