1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy rains in Himachal Pradesh

weather update : भारी बारिश से हलाकान हुआ हिमाचल प्रदेश, 197 सड़कें बंद, यलो अलर्ट जारी

weather update
Heavy rains in Himachal Pradesh  : हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 197 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक ऊना के कई इलाकों में जलभराव हो गया और चंबा, मंडी, किन्नौर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की सूचना आई हैं।
उन्होंने बताया कि 27 जून से 12 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 110 लोगों की मौत हुई है और राज्य को लगभग 1,004 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि शिमला में 66 सड़कें, सिरमौर में 58, मंडी में 33, कुल्लू में 26, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पांच-पांच तथा कांगड़ा जिले में चार सड़कें बंद हैं।
 
इसमें कहा गया है कि सोमवार को 221 बिजली और 143 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित रहीं। क्षेत्रीय मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और मंगलवार तक चंबा, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा भी जताया है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार शाम से नागल बांध में 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कसौली में 87 मिमी, ऊना में 56 मिमी, नैना देवी में 82.2 मिमी, ओलिंडा में 79 मिमी, जटोन बैराज में 75.4 मिमी, नादौन में 72.5 मिमी, पावंटा साहिब में 62 मिमी, सुजानपुर टीरा में 60.6 मिमी और धौलाकुआं में 56.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई टली