गुरुवार, 15 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. dera sacha sauda chief gurumeet ram rahim gets parole
Last Modified: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (09:10 IST)

राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आया, सुनारिया जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मिली

राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आया, सुनारिया जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मिली - dera sacha sauda chief gurumeet ram rahim gets parole
Ram Rahim news : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार को एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गए। उनको 21 दिनों की फरलो मिली है। फरलो अवधि के दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में रहेगा। 
 
राम रहीम को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर जेल से रिहा किया गया। उसे पुलिस सुरक्षा में जेल से यूपी ले जाया गया है। राम रहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है। 8वीं बार फरलो मिली है। 
 
गौरतलब है कि राम रहीम अपनी 2 अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी। उस समय भी वह बरनावा में ही रुका था।
 
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की और से गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने के खिलाफ लगाई गई याचिका को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने डिस्पोज ऑफ कर दिया है।
 
हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया था कि गुरमीत राम रहीम को फरलों या पैरोल दिए जाने को लेकर कंपिटेंट अथॉरिटी नियमों के आधार पर फैसला ले। इसके बाद रामरहीम ने 21 दिन की फरलो की अर्जी दाखिल की थी। सरकार ने अर्जी स्वीकार कर ली और सोमवार को फरलो मंजूर कर ली।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
बांग्लादेश में नहीं गिराई सत्ता, शेख हसीना के आरोपों पर पहली बार बोला अमेरिका