छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पांचवीं लिस्ट, रेणु जोगी की जगह विभोर सिंह को टिकट
रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
इस सूची में अहम बात यह है कि कोटा सीट से विभोर सिंह को उतारा गया है। इस सीट से वर्तमान विधायक रेणु जोगी अपने पति अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हो गई हैं। अब यहां कांग्रेस उम्मीदवार का मुकाबला अपनी ही वर्तमान विधायक से होगा।
उल्लेखनीय है कि जोगी की पार्टी जकांछ ने राज्य में बसपा से गठजोड़ करके मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। यह माना जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही होगा।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें