रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. छठ पूजा
  4. chhath puja mehndi design
Written By

Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन

chhath puja mehndi design
Chhath Puja Mehndi Design Simple : उत्तर प्रदेश खासकर बिहार में छठ पूजा का बहुत महत्व होता है। इस दिन छठी मैया की पूजा की जाती हैं और मां अपने बच्चों के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी बहुत महत्वपूर्ण होती है। सुंदर मेहंदी डिजाईन के मदद से आप अपने हाथों को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

साथ ही आपके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मेहंदी वाले हाथ बहुत खास लगते हैं। छठ पूजा में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इस छठ पूजा को खास बनाने के लिए आप भी अपने हाथों में सिंपल मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन chhath puja mehndi design के बार में...
chhath puja mehndi design

1. यह मेहंदी डिजाईन बहुत सिंपल और सुंदर है। आप सूट के साथ इस तरह के डिजाइन लगा सकते हैं। यह डिजाइन आपके हाथ और ऑउटफिट को और भी खूबसूरत बना देगा। लंबे हाथों पर यह डिजाइन बहुत अच्छा लगेगा। इस तरह का डिजाईन काफी ज्यादा ट्रेंड में है और यह काफी ज्यादा कूल भी लगता है। 
chhath puja mehndi design

2. अगर आप सिंपल गोल डिजाईन की जगह कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह डिजाईन आपके लिए परफेक्ट है। यह मेहंदी आप कुछ मिनटों में  लगा सकते हैं। इस तरह की मेहंदी के लिए आपको ज्यादा एफर्ट लगाने की ज़रूरत नहीं है। 
chhath puja mehndi design

3. फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाईन के लिए आप यह ट्राई कर सकते हैं। इस तरह के पैटर्न से आप सिंपल और सुंदर मेहंदी लगा सकते हैं। यह मेहंदी काफी सिंपल है लेकिन देखने में बहुत सुंदर भी है। इस पैटर्न के लिए आपको सिर्फ एक ही डिजाइन को फॉलो करना है। इस डिजाइन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप उंगलियों में मेहंदी लगा सकते हैं। 
chhath puja mehndi design

4. इस तरह के सिंपल गोल डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है और साथ ही यह कॉमन भी है। लेकिन इसकी उंगलियों के डिजाईन की मदद से यह मेहंदी काफी अलग और स्टाइलिश है। आप इस तरह का डिजाईन काफी आसानी से बना सकते हैं। 
chhath puja mehndi design

5. अगर आप इस सिंपल गोल डिजाइन में  कुछ अलग करना चाहते हैं तो आप यह डिजाइन भी ट्राई कर सकते हैं। छठ पूजा के लिए इस तरह का डिजाइन बहुत अच्छा लगेगा। आप यह डिजाइन घर पर आसानी से अपने हाथों से भी बना सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
छठ पूजा को बनाएं खास, लाल साड़ी को दें ये नए लुक