पोषण के बहाने न होने दें शोषण
|
इस तरह गुरु की सेवा करते हुए कई वर्ष बीत गए। इस बीच अनेक विद्यार्थी वहाँ आए और शिक्षा पूरी करके चले गए। एक दिन जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी का गट्ठा जब उसने जमीन पर फेंका तो उसे उसमें सफेद बालों का गुच्छा दिखाई दिया। वह यह जानकर चकित रह गया कि यह बाल उसी के हैं और अब वह अधेड़ हो चुका है।
वह दुःखी मन से गुरु के पास जाकर बोला- गुरुजी, मैंने पूरी निष्ठा से आपकी सेवा की। यहाँ तक कि मुझे अपनी आयु का भी भान न रहा। मुझमें ऐसी कौन-सी कमी रह गई कि आपने मुझे आपसे प्राप्त ज्ञान को दूसरे शिष्यों की तरह आगे बढ़ाने के लिए जाने की अनुमति नहीं दी। इस पर गुरु बोले- पुत्र, तुम जैसे सेवाभावी शिष्य को मैं खोना नहीं चाहता था। लेकिन अब मैं तुम्हें नहीं रोकूँगा।
| |
तुम मेरी पुत्री से विवाह कर अपने नए जीवन की शुरुआत करो। इस पर उत्तंक को असमंजस में देख उसके मन की बात समझकर गुरु बोले- तुम अपने वर्षों के तप और निःस्वार्थ सेवाभाव से पुनः युवा हो सकते हो। गुरु की बात सुनकर उत्तंक ने अपने मन में कामना की और वह पुनः युवा हो गया। इसके बाद उसने गुरुपुत्री से विवाह कर नए जीवन की शुरुआत की।
दोस्तो, कई बार व्यक्ति की योग्यता ही उस पर भारी पड़ने लगती है। चूँकि उत्तंक सेवाभावी, बुद्धिमान, ज्ञानी, मेहनती, गुरुभक्त और विश्वसनीय था तथा इशारों में ही गुरु की बात समझ जाता था, इसलिए वेदमुनि उसे अपने से दूर करना नहीं चाहते थे। इस तरह उत्तंक की योग्यता ही उसके लिए पैरों का बंधन बन गई। और स्नेह के बंधन में बँधा होने के कारण वह चाहकर भी गुरु को कुछ कह नहीं पाया।
जाने-अनजाने में ही गुरु उसकी प्रतिभा को दबाकर उससे एक बाल मिक की तरह काम लेते रहे और यह जान ही न पाए कि वह कुछ बेहतर करना चाहता है, कर सकता है। इसी तरह ऐसी कई प्रतिभाएँ केवल इसीलिए दबी रह जाती हैं, क्योंकि उनके गुरु या टीचर उन्हें अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही उलझा देते हैं।
इस प्रकार वह एक सेवक बनकर रह जाता है। वह जानता-समझता सब है, लेकिन झिझक-झिझक में कुछ नहीं कह पाता। यदि आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपको अपने मन की बात सामने वाले को बता देना चाहिए। यदि वे वाकई आपसे स्नेह करते होंगे, आपका भला चाहते होंगे, तो आपकी बात का बुरा नहीं मानेंगे, बल्कि वेदमुनि की तरह अपनी गलती मानकर आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोग करेंगे।
इसके उलट होने का मतलब है कि वे पोषण करने के वहाने वे आपका शोषण करना चाहते हैं, कर रहे हैं। तब ऐसे में आपको उन्हें इस बात का अहसास कर देना चाहिए कि आप और अधिक बेवकूफ नहीं बनेंगे। यही व्यवहार उन अधीनस्थों को भी करना चाहिए, जिनके बॉस इसी तरह उनका शोषण करके उनकी प्रगति में बाधक बनते हैं।
और अंत में, आज 'वर्ल्ड डे अगेन्स्ट चाइल्ड लेबर' है। खेलने-पढ़ने की उम्र में बच्चे से मजदूरी करवाना ठीक नहीं। लेकिन यदि बच्चा काम करने को विवश है, तो इसका फायदा नहीं उठाना चाहिए, उसका शोषण नहीं करना चाहिए। यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। वैसे यह आम धारणा भी गलत है कि बच्चों द्वारा किया जाने वाला हर कार्य बालम या चाइल्ड लेबर के अंतर्गत आता है।
सुबह स्कूल जाने से पहले अखबार बाँटने वाले बच्चे को बाल मिक नहीं माना जा सकता, बल्कि यह तो उसके लिए एक जरिया है यह सीखने का कि पैसा कितनी मेहनत से कमाया जाता है। लेकिन जहाँ शोषण है, उसका विरोध जरूरी है।
इसलिए यदि आपके यहाँ कोई बच्चा काम करता है तो उससे काम लेने के साथ ही उसकी शिक्षा एवं विकास पर भी ध्यान दें। बड़ा होकर वह ज्यादा बेहतर तरीके से आपके काम आएगा। शोषण करेंगे तो उसकी बद्दुआ ही आपको लगेगी। अरे बॉस, छोड़ो भी ये बेटा-बेटा कहना। अब मैं आगे बढ़ना चाहता हूँ।

