चलोगे सत्य की राह तो पूरी होगी चाह
|
एक रात एक स्त्री अपने पुत्र का दाह संस्कार करने के लिए वहाँ आई। हरिश्चन्द्र ने उससे कर माँगा। उसके पास देने के लिए कुछ था ही नहीं। इस पर उन्होंने अनुमति नहीं दी। वह स्त्री रो पड़ी। तभी आकाश में बिजली चमकी और उनकी नजर उसके पुत्र के मुख पर पड़ी। वह तो उनका पुत्र रोहिताश्व था, जिसकी सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी।
इस बीच रानी भी उन्हें पहचान गई और दुखी होकर बोली- स्वामी, आप अपने पुत्र के क्रिया-कर्म का भी कर लेंगे? हरिश्चन्द्र- लेना ही होगा। मैं अपने कर्त्तव्य से नहीं डिग सकता। यह कर मेरे मालिक का है, मेरा नहीं। इस पर रानी ने अपनी आधी साड़ी फाड़कर उनकी ओर बढ़ा दी। इससे पहले कि वे उसे लेते, चांडाल ने उन्हें रोक दिया और मुस्कराते हुए बोला- तुम्हारी परीक्षा पूरी हुई।
| |
ऐसा कहकर चांडाल बने धर्मराज अपने असली रूप में आ गए। वहाँ और देवता भी उतर आए। इंद्र बोले- राजन, हम सत्य के प्रति आपकी निष्ठा की परीक्षा ले रहे थे। आप सफल हुए।
इसके बाद इंद्न ने जैसे ही रोहिताश्व की ओर देखा तो वह उठकर खड़ा हो गया। तभी विश्वामित्र ने आकर उनका राजपाट वापस सौंप दिया। इस तरह अपने कर्त्तव्य पालन और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व गँवा चुके हरिश्चन्द्र को सब कुछ वापस मिल गया।
दोस्तो, कहते हैं पूरी करनी हो चाह तो चलो सत्य की राह। यानी आप सत्य की राह पर चलते रहें तो आपकी सारी इच्छाएँ एक दिन जरूर पूरी होंगी। हो सकता है आपके सामने कई विपत्तियाँ आएँ, आपको अपना सब कुछ हाथ से छूटता दिखे या छूट भी जाए, तब भी आपको हिम्मत नहीं हारना चाहिए। बस, आप सत्य की राह पर चलते रहें।
अपने कर्त्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाते रहें, यह सोचकर कि ऊपर वाला आपकी परीक्षा ले रहा है कि आप अपने कर्त्तव्यों के प्रति कितने निष्ठावान हैं, आपकी आस्था कितनी दृढ़ है।
यदि आप इस परीक्षा में सफल हो गए तो यकीन मानिए, जो कुछ आपके हाथ से जा चुका है, वह आपको फिर मिल सकता है, जैसे कि हरिश्चन्द्र को मिला। लेकिन यदि आप मुसीबतों से घबराकर अपनी राह से डिग जाएँगे तो फिर कुछ नहीं मिलेगा। फिर तो जो गया, सो गया। इसलिए ऊपर वाले पर विश्वास रखें। वह आपके विश्वास की पूरी लाज रखेगा। अब ऊपर वाला ईश्वर भी हो सकता है और आपके ऊपर का अधिकारी भी।
दूसरी ओर, कर्त्तव्य पालन में अपने-पराए का भेद नहीं करना चाहिए। कई बार लोग ऑफिस से मिल रही सुविधाओं का लाभ अपने परिवार को देने लगते हैं। आपको कई सरकारी गाड़ियाँ अफसरों के परिवारों की सेवा में लगी नजर आती होंगी। ऐसे अफसरों को हरिश्चन्द्र से सीखना चाहिए कि भले ही पत्नी और बच्चे की ही बात क्यों न हो, कर्त्तव्य तो कर्त्तव्य है। इसका पालन होना चाहिए।
ऐसा करने वाले जिस राह पर चलते हैं, उसी को कहते हैं सत्य की राह, जिस पर सब बराबर होते हैं। यदि आप भी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर अपनों को लाभ पहुँचाते हैं, तो निश्चित ही आप पर पक्षपात के आरोप लगते होंगे।
ऐसे में सत्य की राह से भटकने का खामियाजा आपको ही भुगतना ही पड़ेगा और आपके द्वारा अर्जित मान-सम्मान, प्रतिष्ठा सभी आपके हाथ से चले जाएँगे। इसलिए छोटी-छोटी भौतिक सुविधाओं के लोभ में अपनी छवि को दाँव पर न लगाएँ। यदि छवि रहेगी तो आप सब-कुछ गँवाकर भी दोबारा पा सकते हैं, वर्ना जो है, वह भी नहीं बचेगा।
और अंत में, आज अजा एकादशी है। आज ही के दिन हरिश्चन्द्र को अपना खोया हुआ राजपाट और परिवार वापस मिला था। इसलिए अजा एकादशी का व्रत इसी कामना से किया जाता है कि जो जा चुका है, वह वापस आ जाए।
यदि आपको भी ऐसा कुछ पुनः पाना है, तो आज सच्चे दिल से माँगें, अवश्य मिलेगा। अरे भई, तुम्हारे झूठ एक दिन तुम पर भारी न पड़ जाएँ।

