1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. खुल जा सिम सिम
  4. Madhuri Dixit, Rang Rasiya, Shaji N. Karun

माधुरी दीक्षित ने न्यूड सीन के कारण ठुकराई थी फिल्म | Madhuri Dixit, Ajay Devgn, Nude Scene

माधुरी दीक्षित
रंग रसिया फिल्म चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित है। इसे केतन मेहता ने बनाया है। राजा रवि वर्मा का प्रेरणास्रोत सुगंधा रही है। उसको देख कर ही कुछ न्यूड पेंटिंग्स भी राजा रवि वर्मा ने बनाई है। अत: राजा रवि वर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में न्यूड सीन अति महत्वपूर्ण है। केतन मेहता की 'रंग रसिया' में नंदना सेन ने बोल्ड दृश्य सहजता के साथ किए हैं। 
 
वर्षों पूर्व शाजी एन. करूण को राजा रवि वर्मा पर फिल्म बनाने का विचार आया था। रवि वर्मा के रूप में उन्होंने अजय देवगन और सुगंधा के रोल में माधुरी दीक्षित का चयन किया था। दोनों को स्क्रिप्ट पसंद भी आई थी, लेकिन बात न्यूड सीन पर अटक गई। 
 
माधुरी दीक्षित न्यूड सीन नहीं करना चाहती थीं और करूण का मानना था कि इस सीन के बिना फिल्म संभव नहीं है। आखिरकार माधुरी ने यह फिल्म ठुकरा दी। माधुरी के इस निर्णय से फिल्म ही रद्द हो गई।
अगला लेख
कर्मा रिव्यू : रणबीर कपूर की शॉर्ट फिल्म, जो बनी थी 2004 में