सम्बंधित जानकारी
- शाहरुख खान को लेकर अनाउंस हुई थी 'मि. डॉन' जो कभी नहीं बन सकी
- शाहरुख नहीं सलमान खान के पास होता मन्नत, इस वजह से नहीं खरीदा
- राजेश खन्ना को स्क्रिप्ट लगी बकवास, पैसों के लिए हां कहा और फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर
- सनी देओल के घर पर जब आई थीं ईशा देओल
- संजय दत्त हीरोइन के पीछे चाकू लेकर दौड़े थे, शाहरुख खान की पकड़ना चाहते थे गर्दन
आधी रात को अक्षय कुमार फिल्म से बाहर और अजय देवगन ने ले ली जगह
अक्षय कुमार ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने बारे में कुछ खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में अक्षय ने एक मजेदार बात बताई।
सभी जानते हैं कि अजय देवगन ने अपना करियर 'फूल और कांटे' नामक फिल्म से शुरू किया था, लेकिन अजय इस फिल्म के लिए पहली चॉइस नहीं थे। इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार को लिया गया था।
अक्षय बताते हैं 'मुझे फूल और कांटे के लिए चुन लिया गया। मैं रिकॉर्डिंग स्टुडियो में म्युजिक सेशन के लिए भी गया था। शूटिंग शुरू होने के ठीक एक दिन पहले रात में मैं आइस बॉक्स तैयार कर रहा था। उन दिनों यह काम खुद करना होता था। पानी डालना, बर्फ डालना। इसी बीच मुझे एक फोन आया कि भैया आप मत आना। कोई और आ रहा है।'
अचानक अक्षय कुमार को फिल्म से बाहर कर दिया गया और अजय देवगन ने उनकी जगह ले ली। 'फूल और कांटे' सुपरहिट रही और बॉलीवुड को अजय देवगन जैसा सितारा मिल गया।
