बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. madhubala biopic kiara advani sanjay leela bhansali rumors false
Last Modified: शनिवार, 7 मार्च 2026 (17:27 IST)

क्या संजय लीला भंसाली की फिल्म में कियारा आडवाणी बनेंगी मधुबाला? जानिए सच

Sanjay Leela Bhansali film
लीजेंडरी स्क्रीन आइकन मधुबाला की बायोपिक को लेकर इंटरनेट पर काफी खबरें उड़ रही थीं। ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि कियारा आडवाणी इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी और संजय लीला भंसाली इसके प्रोड्यूसर होंगे। हालांकि, अब इंडस्ट्री के सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए खारिज कर दिया है।
 
इंडस्ट्री के एक सूत्र ने साफ कर दिया है कि कियारा आडवाणी और संजय लीला भंसाली के मधुबाला बायोपिक से जुड़ने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। सूत्र का कहना है, इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है कि कियारा आडवाणी को भंसाली की मधुबाला बायोपिक में कास्ट किया गया है। ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
 
मधुबाला के लेजेंडरी स्टेटस और उनकी विरासत को देखते हुए, इन अफवाहों ने लोगों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी। हालांकि, सूत्र ने फिर से इस बात पर जोर दिया है कि कियारा आडवाणी का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना महज एक अटकलबाजी है और फिलहाल ऐसी कोई भी प्लानिंग नहीं चल रही है।
 
फिलहाल कियारा आडवाणी अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। वह जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में साउथ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें
धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज़, आईएसआई मेजर इकबाल बनकर लौटे अर्जुन रामपाल