1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yeh rishta kya kehlata hai get notice to shut down producer rajan shahi react

क्या 15 साल बाद बंद होने जा रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है? प्रोड्यूसर राजन शाही को‍ मिला नोटिस

शो से हिना खान से लेकर शिवांगी जोशी जैसे कई कलाकारों को खूब फेम मिला

Star Plus show
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : टीवी का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' करीब 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो 2009 में स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था। शो से हिना खान से लेकर शिवांगी जोशी जैसे कई कलाकारों को खूब फेम मिला। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। 
 
वहीं अब शो के ऑफ एयर होने की खबर सामने आ रही है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने इस बारे में बात की है। हाल में ही उन्होंने शाही इफ्तार पार्टी दी थक्ष। इस दौरान राजन शाही ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बंद होने की चर्चा को लेकर चुप्पी तोड़ी।
 
'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर ने बताया कि उन्हें चैनल की ओर शो को बंद करने का नोटिस मिला है। ये नोटिस उन्हें प्रोग्रामिंग टीम से मिला है। उन्होंने कहा, ये शो मेरे लिए बच्चे की तरह है। पिछले कई साल से शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। 
 
राजन शाही ने कहा, इस दौरान हमने कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि शो की टीआरपी डाउन गई है, जिसके लिए हमें ट्रोल भी किया गया। हमें प्रोग्रामिंग टीम की तरफ से शो को बंद करने का नोटिस दिया गया है। पर हर बार कुछ नया होता है। जब उन्हें शो ऑफ एयर करने का नोटिस मिला तब शो की टीआरपी अचानक बढ़ गई। ऐसा लगता है कि दर्शक इसे बंद नहीं होने देना चाहते हैं। 
 
बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में चौथी पीढ़ी चल रही है।हाल ही में शो में बड़ा बदलाव हुआ है। शो के लीड प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी को रिप्लेस किया गया है। जिसके बाद शो की टीआरपी में जबरदस्त गिरावट आई थी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है चंदू चैंपियन, एक्टर ने बताई वजह