1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Writer director Sunil Darshan released film Andaaz 2 first look poster and teaser

सुनील दर्शन की अंदाज 2 का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगी फ्रेश जोड़ी

Film Andaaz 2
फिल्म 'अंदाज 2' का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है। निर्देशक सुनील दर्शन ने अपनी आनेवाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म का धमाकेदार पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। 2003 की हिट फिल्म 'अंदाज' का सीक्वल 'अंदाज 2' फिल्म में नए चेहरों के साथ एक बड़ी म्यूजिकल ड्रामा लव स्टोरी दर्शक देखेंगे। 
 
टीजर में शानदार विजुअलस, गहरे इमोशन्स और खूबसूरत म्यूजिक दिखाए गए हैं, जो इस फिल्म की रोमांटिक कहानी की झलक पेश कर रहे हैं। अंदाज 2 में आयुष कुमार और अकाइशा डेब्यू कर रहे हैं, जबकि नताशा फर्नांडीज़ एक अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट के तौर पर परमार्थ सिंह, श्रीकांत मस्की, नीता पांडे, संजय मेहंदीरत्ता, डॉली बिंद्रा, पूजा शर्मा और जीतू वर्मा भी शामिल हैं।
 
टीज़र लॉन्च के बारे में बात करते हुए सुनील दर्शन ने कहा, टीज़र को जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह बहुत ही शानदार है। अंदाज मेरे लिए खास फिल्म थी और अंदाज 2 के साथ हम वही मैजिक फिर से क्रीऐट करने के साथ ही दर्शकों को कुछ नया और रोमांचक देने की भी कोशिश कर रहे हैं।
 
टीज़र ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह जागा दिया है, और फिल्म का इंतज़ार और भी बढ़ गया है। इसका म्यूजिक शानदार विसूयल्स और रोमांस का नया अंदाज, अंदाज 2 को एक मस्ट वाच फ़िल्म बनाता हैं।
 
फिल्म का म्यूजिक नदीम (नदीम-श्रवण की जोड़ी) ने कम्पोज किया है, जो पहले ही फैंस के दिलों में जगह बना चुका है। समीर के बोल, गानों को और भी खास बनाते हैं, जिन्हे अमित मिश्रा, पलक मुच्छल, नीरज श्रीधर, मोहम्मद इरफान, शान, जावेद आली, असेस कौर और शादाब फारदी ने गया है। 
 
श्री कृष्णा इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित अंदाज 2 के निर्माता और निर्देशक सुनील दर्शन हैं। फिल्म की रिलीज डेट की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सुनील दत्त ने रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा में निभाई थी स्पेशल एडवाइजर की भूमिका, दिया अहम योगदान