1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Swara Bhaskars X account permanently suspended over republic day post

स्वरा भास्कर का X अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड, गणतंत्र दिवस का किया था ये पोस्ट

Swara Bhaskar
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वहीं स्वरा का एक्स अकाउंट परमानेंट सस्पेंड हो गया है। स्वरा भास्कर की गणतंत्र दिवस पर की गई पोस्ट में कॉपीराइट आने की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड किया गया है।
 
 इस बात की जानकारी स्वरा ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने इसे हास्यास्पद और अस्वीकार्य बताया है। स्वारा ने एक्स से मिले नोटिस के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए। एक्टर ने एक्स पर दो पोस्ट की थीं। पहली पोस्ट में एक तस्वीर के साथ लिखा था- गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। दूसरी पोस्ट में भारतीय ध्वज लहराते हुए उनके बच्चे की तस्वीर थी। 
 
स्वरा भास्कर ने लिखा, आप ये सब यूं ही नहीं कह सकते। डियर एक्स, मेरे दो ट्वीट में से दो तस्वीरों को कॉपीराइट उल्लंघन में मार्क किया गया है। मैं अपने अकाउंट को नहीं खोल सकती और आपकी टीम की तरफ से इसे पर्मानेंटली सस्पेंड कर दिया है। 
 
उन्होंने लिखा, एक तस्वीर में नारंगी बैकग्राउंड था और हिंदी की देवनागरी लिपि में लिखा था- गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल अभी जिंदा हैं। ये भारत में प्रगतिशील आंदोलन का लोकप्रिय नारा है। इसमें कोई कॉपीराइट उल्लंघन की बात नहीं है। दूसरी तस्वीर मेरे खुद के बच्चे की है, जिसमें उसका चेहरा छुपा हुआ है। 
 
स्वरा ने आगे ने लिखा, वो भारत का झंडा लहरा रही है। साथ में लिखा है- गणतंत्र दिवस की बधाई। इसमें क्या कॉपीराइट का उल्लंघन हो सकता है? मेरे बच्चे की समानता पर किसका कॉपीराइट है? ये दोनों शिकायतें कॉपीराइट उल्लंघन के लिए तर्कसंगत और हंसाने वाली हैं।
 
एक्ट्रेस ने लिखा, अगर इन दोनों ट्वीट को मास रिपोर्ट किया गया हैतो यूजर यानी मुझे हैरेस करने की कोशिश है। इससे मेरी अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश की जा रही है। कृपया इसे देखें और निर्णय को बदलें। शुक्रिया, स्वरा भास्कर।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
13 साल की उम्र में प्रीति जिंटा के सिर से उठ गया था पिता का साया, रितिक संग करने वाली थीं बॉलीवुड डेब्यू