सम्बंधित जानकारी
- 13 साल की उम्र में प्रीति जिंटा के सिर से उठ गया था पिता का साया, रितिक संग करने वाली थीं बॉलीवुड डेब्यू
- अपनी बेस्टफ्रेंड के पति पर आ गया था अमृता अरोरा का दिल, घर तोड़ने का लगा था आरोप
- पहली फिल्म के लिए ही प्रीति जिंटा को मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड, शादी के बाद बॉलीवुड से बनाई दूरी
- बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन : कोमोलिका के बाद टीवी की नई आइकॉन बनने को तैयार चमकीली
- रश्मिका मंदाना के हाथ लगा सलमान खान संग एक और प्रोजेक्ट, एटली कुमार करेंगे निर्देशित!
सैफ अली खान केस में FRT रिपोर्ट आई सामने, आरोपी का चेहरा CCTV फुटेज से हुआ मैच
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की देर रात घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया था। इसके बाद 19 जनवरी को पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था।
हालांकि इसके बाद से ही कई लोग दावा कर रहे थे कि सैफ के अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में दिख रहा शख्स और पकड़ाया गया शख्स अलग-अलग है। अब इस मामले में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद साफ हो गया है कि सैफ पर हमला करने वाला शख्स मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ही है।
आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की फेशियल रिकग्निशन टेस्ट (FRT) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस रिपोर्ट के अलावा पुलिस के पास शरीफुल के खिलाफ कई सारे पुख्ता सबूत है। उनके पास आरोपी के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन की लोकेशन का रिकॉर्ड और आईपीडीआर जैसे कई सबूत है।
शरीफुल के पिता, उसके वकील लगातार यह दावा कर रहे थे कि सैफ का हमलावर कोई और है। यह आरोप लगाया जा रहा था कि पुलिस ने गलत संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने शरीफुल के चेहरे और सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे के मिलान के लिए FRT करवाई थी।
वहीं 29 जनवरी को बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शरीफुल इस्लाम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
