शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rapper Raftaar ties the knot with stylist Manraj Jawanda wedding photos goes viral
Last Modified: शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (16:06 IST)

रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी, फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग लिए साफ फेरे

Rapper Raftaar wedding
photo credit : Social Media
फेमस रैपर, म्यूजिशियन और डांसर दिलिन नायर उर्फ रफ्तार दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। रफ्तार ने 31 जनवरी को फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा संग शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
रफ्तार ने साल 2016 में कोमल वोहरा संग पहली शादी रचाई थी। हालांकि शादी के 4 साल बाद उनका तलाक हो गया था। अब तलाक के 5 साल बाद वह दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं। 
 
वायरल हो रही तस्वीरों में रफ्तार और मनराज गोल्डन कलर साउथ इंडियन परिधान में नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने करीबी परिवार और दोस्तों के साथ एक खूबसूरत पारंपरिक समारोह में शादी की। रफ्तार और मनराज ने अपनी शादी को निजी रखा है और अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 
 
बता दें रफ्तार का असली नाम कलाथिलकुझिल देवदासन दिलिन नायर है। वह एक मलयाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। 
 
ये भी पढ़ें
कुंभ स्नान पर पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला : तुम पाप धो लेना, मैं गहने धो लूंगा