1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma

फिल्मों में नजर आएंगे विराट और अनुष्का

Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेकबाज विराट कोहली और हॉट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है।  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिंकअप की खबरें अक्सर मीडिया में सुर्खियों में बनी रहती हैं।

विराट और अनुष्का टीवी विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। चर्चा है कि विराट-अनुष्का की जोड़ी अब सिल्वर स्क्रीन पर भी जलवे बिखेर सकती है।  चर्चा है कि विराट-अनुष्का की जोड़ी यशराज की फिल्म में साथ नजर आएगी।

फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा क्रिकेट पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि अनुष्का और विराट उस फिल्म का हिस्सा हों। इस फिल्म को रानी मुखर्जी प्रोडयूस करेंगी। इसके अलावा यशराज बैनर क्रिकेट पर एक और फिल्म बनाने की योजना बना रहा है जिसमें आदित्य रॉय कपूर काम कर सकते हैं। (वार्ता)