1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Veteran Tamil actor Delhi Ganesh dies at 80

Veteran Tamil actor Delhi Ganesh dies at 80

Tamil actor dies
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में चेन्नई में अंतिम सांस ली। दिल्ली गणेश लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। एक्टर की निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 
खबरों के अनुसार दिल्ली गणेश ने बीती रात 11.30 बजे चेन्नई में निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को किया जाएगा। अभिनेता के बेटे महादेवन गणेश ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। 
 
उन्होंने लिखा, हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे पिता श्री दिल्ली गणेश का 9 नवंबर 2023 को रात करीब 11 बजे निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को होना है।
 
दिल्ली गणेश ने अपने करियर की शुरुआत के बालचंदर की फिल्म 'पट्टिना प्रवेशम' से 1976 में की थी। उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया। फिल्मों में आने से पहले दिल्ली गणेश ने भारतीय वायु सेना में काम किया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रिलीज के साथ ही इतिहास रचेगी कंगुवा, दुनियाभर में 10 हजार स्क्रीन पर देगी दस्तक