1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan car met with an accident in alibaug before marriage

शादी से पहले वरुण धवन की कार का हुआ एक्सीडेंट, जा रहे थे वेडिंग वेन्यू!

Varun Dhawan
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वरुण 24 जनवरी को नताशा दलाल संग सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि वरुण धवन की कार का एक्सीडेंट हो गया है। शनिवार को वेडिंग वेन्‍यू पर पहुंचने से पहले वरुण की कार का मामूली एक्‍सीडेंट हो गया।

 
बताया जा रहा है कि वरुण के दोस्तों ने उनके लिए अलीबाग में ही वेडिंग वेन्‍यू के पास पार्टी का आयोजन किया था। हालांकि कथित तौर पर वरुण की कार का रास्ते में एक्‍सीडेंट हो गया। खबरों के अनुसार वरुण की कार एक मामूली दुर्घटना का शिकार हो गई। जब वह अलीबाग जा रहे थे।
 
हालांकि कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और अंदर बैठे किसी भी शख्‍स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वरुण धवन इसके बाद वेडिंग वेन्‍यू के पास पहुंचे और कार से उतरकर उन्‍होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। उन्‍होंने मुस्‍कुराकर सभी का अभिवादन किया।
 
वरुण की शादी के फंक्‍शंस जारी हैं। इससे पहले वरुण-नताशा की मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है। इस कपल को सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्‍ट वीणा नागदा ने मेहंदी रचाई थी। कपल की शादी को काफी सीक्रेट रखा जा रहा है और बहुत ही कम मेहमानों को शादी में आने का न्‍यौता दिया गया है।
 
वरुण और नताशा अलीबाग के द मैंशन हाउस में शादी करेंगे। यह एक आलीशान होटल है और इसमें 25 कमरे है। खबरों के मुताबिक, व्‍हाइट कलर के इस आलीशन मेंशन में एक्‍सॉटिक पूल भी है।
 
अगला लेख
सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा 4BHK का खूबसूरत घर, बोलीं- मेरा सपना पूरा हो गया