1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tiger Shroff will take TheTigerEffect to the next level in Baaghi 4

बागी 4 में TheTigerEffect को अगले स्तर ले जाएंगे टाइगर श्रॉफ, शेयर किया एक्शन से भरपूर वीडियो

बागी 4 की घोषणा के साथ टाइगर श्रॉफ का टाइगरइफेक्ट और सशक्त हुआ

Tiger Shroff
Film Baaghi 4: बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ अपनी बॉक्स ऑफिस स्पिनिंग एक्शन फ्रेंचाइजी 'बागी' की चौथी किस्त के साथ वापसी कर रहे हैं। हाल ही में 'बागी 4' की घोषणा हुई थी और तब से टाइगेरियंस में खलबली मची हुई है। 
 
टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो साझा कर यह संकेत दिया कि आगामी एक्शन #TheTigerEffect को अगले स्तर पर ले जाएगा। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, द फ्रेंचाइजी क्लोसिस्ट टू माय हार्ट ऑल्सो द मोस्ट चैलेंजिंग फ़ॉर माय हार्ट।
 
एक्टर ने यह भी वादा किया कि दर्शक फिल्म में टाइगर श्रॉफ का 'हीरोइक' और 'फीयरलेस' वर्जन देखेंगे, जो नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। जैसे ही टाइगर श्रॉफ ने वीडियो शेयर किया, टाइगेरियंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ ला दी। 
 
'बागी 4' साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। काम के मोर्चे पर, टाइगर फिलहाल 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' और रोहित धवन की 'रेम्बो' में भी नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पुष्पा 2 के सेट से रश्‍मिका मंदाना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, इस दिन ‍रिलीज हो रही फिल्म