1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sonam Kapoor and Anand Ahuja expecting their second child soon
Last Modified: बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (12:14 IST)

आनंद आहूजा के घर फिर गूंजेगी किलकारियां, 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर

Sonam Kapoor to become a mother for the second time
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाने के बाद भले ही फिल्मों में नजर नहीं आई हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। कपल ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। 
 
अब सोनम कपूर के घर दूसरी बार किलकारियां गुंजने वाली हैं। सोनम कपूर 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सोनम अपनी दूसरी तिमाही में हैं। कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार द्वारा आने वाले दिनों में सोनम की प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। 
 
बता दें कि सोनम और आनंद ने 2018 में मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। अगस्त 2022 में सोनम ने अपने पहले बच्चे बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम ज्यादातर समय लंदन में ही रहती हैं। फिलहाल वह मुंबई में अपने पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता के घर पर हैं।
सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म 'ब्लैक' से की थी। उन्होंने 2007 में फिल्म सावरियां से एक्टिंग डेब्यू किया था। सोनम आई हेट लव स्टोरीज, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, संजू, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, आयशा, खूबसूरत, वीरे दी वेडिंग जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
दुनियाभर के पटकथा लेखकों को अपने विचार साझा करने का मंच देगा यशराज फिल्म्स, लॉन्च किया वाईआरएफ स्क्रिप्ट सेल