सम्बंधित जानकारी
- अपने प्रोडक्शन हाउस को लेकर 'डार्लिंग्स' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कही यह बात
- 'डार्लिंग्स' में अपने किरदार को लेकर शेफाली शाह ने कही यह बात
- दिग्गज एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
- अटपटी बातों को अपने चटपटे अंदाज में कहना किशोर कुमार का फितूर था
- सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर, 'काली' के बाद फिल्म 'मासूम सवाल' के पोस्टर पर मचा बवाल
अपनी ही दौड़ में दौड़ते नजर आए टाइगर श्रॉफ, वीडियो वायरल | tiger shroff video viral on social media
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ का स्टारडम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फैंस और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले टाइगर सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं हैं, उन्होंने पूरी दुनिया में फैंस बनाने को लेकर बड़ी छलांग लगाई है। आलम यह है कि एक छोटी- सी क्लिप भी अगर टाइगर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें, तो लाइक और कमेंट्स की झड़ी लग जाती है।
हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहीं न कहीं जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ी सीख देने का वादा करता है कि जंग कितनी भी कड़ी हो, अगर मन में ठान लिया, तो जीत निश्चित है। कू ऐप पर भी अपने जलवे टाइगर श्रॉफ फैंस के बीच खूब बिखेरते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से टाइगर ने कहा है, अपनी ही दौड़ दौड़ रहा हूं…
इस दिल छू लेने वाले वीडियो को देखकर यह बात स्पष्ट है कि हार और जीत, सिर्फ और सिर्फ आपकी सोच पर निर्भर करती है। जंग में भाग लेने से पहले यदि आपने सोच लिया कि आप ही जीतेंगे, तो आपको दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती है। यही जुनून टाइगर श्रॉफ के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है, जब वे कई अन्य लोगों के साथ दौड़ में हिस्सा लेने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। और खास बात यह है कि अपने इरादे के अनुसार वे सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए इस दौड़ को आखिर में जीत ही जाते हैं।
टाइगर श्रॉफ के फ्रंट वर्क की तो आने वाले समय में उनकी एक के बाद एक शानदार फिल्में रिलीज़ होने की कतार में हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्क्रू ढीला' है। इसके अलावा 'गणपत: पार्ट 1' और 'बड़े मियां छोटे मियां' भी है।
