सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार से कपिल शर्मा ने सारी गलतफहमियां की दूर, बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए दोनों साथ करेंगे शो
- महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती को क्या गरीबी ने मारा?
- लता मंगेशकर को जीवन भर रहा इस गाने को लेकर अफसोस
- फिल्म 'ए थर्सडे' होगी 'ए वेडनेसडे' का सीक्वल? यामी, डिंपल और नेहा आ सकती हैं नजर
- मिथुन, श्रुति, गौहर ने बेस्टसेलर वेबसीरिज के बारे में कही बात, ट्रेलर हुआ रिलीज
तारक मेहता की बबीताजी मुनमुन दत्ता ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कही ये बात
लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के बारे में खबर आई कि हरियाणा में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। एक वीडियो में जातिवादी टिप्पणी को लेकर उन पर मामला चल रहा था। बताया गया कि इसी कारण वे गिरफ्तार हुई हैं।
इस पर एक इंटरव्यू में मुनमुन ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। वे तो नियमित पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन गई थी। गिरफ्तारी की अफवाह पूरी तरह निराधार है।
हांसी पुलिस स्टेशन पर ढाई घंटे तक मुनमुन से बात की गई। मुनमुन का कहना है कि पुलिस ने जरूरी पूछताछ की गई और पुलिस को वे पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं।
