Hanuman Chalisa
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Loene, Shah Rukh Khan, Raees

सनी लियोन बुरका पहन ट्रेन में हुईं रवाना

सनी लियोन
शाहरुख खान दिल्ली जाने के लिए मुंबई से ट्रेन में रवाना हुए। वे जगह-जगह 'रईस' का प्रचार करते हुए दिल्ली पहुंचे। शाहरुख के ट्रेन में सवार होने की खबर से जहां-जहां से रेल गुजरी वहां शाहरुख को देखने के लिए उनके प्रशंसक जमा हुए और एक प्रशंसक को तो जान से भी हाथ धोना पड़ा। 
शाहरुख के साथ सनी लियोन भी इस ट्रेन में सवार हुईं। सनी जानती थीं कि मुंबई सेंट्रल स्टेशन जब वे ट्रेन पकड़ने के लिए जाएंगी तो भीड़ जमा हो जाएगी। लिहाजा उन्होंने बुरका पहन कर ट्रेन पकड़ी ताकि कोई पहचान नहीं पाए। शाहरुख को देखने के लिए प्रशंसकों ने जिस तरह हंगामा किया उसे देख सनी उत्साहित होने के साथ-साथ डर भी गईं। 
सनी पर फिल्म 'रईस' में लैला गाना फिल्माया गया है जो हिट हो गया है। सनी का कहना है कि वे शाहरुख के साथ काम करना चाहती थीं और 'रईस' का एक गाना करते ही उनका सपना पूरा हो गया। 
ये भी पढ़ें
49 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे 'काबिल' देखेंगे