सम्बंधित जानकारी
- ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 : सिद्धार्थ शुक्ला की यह BTS तस्वीरें फैंस को कर रही बेचैन
- 'बाजीराव मस्तानी' के 5 साल : दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली संग शेयर की अनसीन तस्वीर
- Bigg Boss 14 : सलमान खान ने लगाई अर्शी खान की क्लास, बोले- ये बदतमीजी मेरे सामने...
- क्या वरुण धवन और नताशा दलाल की हो चुकी है सगाई? एक्टर को किया था 3-4 बार रिजेक्ट
- क्या सच में प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़? वायरल हो रही तस्वीर के साथ सिंगर ने अनाउंस किया नया गाना
सनी लियोनी ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, शेयर किया हॉट फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी एक हॉट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इन तस्वीरों में सनी लियोनी ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर की गाउन पहन रखी है, जिसमें उनका फिगर एकदम परफेक्ट दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, 'इट योर हर्ट आउट बेबी।'
सनी लियोनी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं उनके पति डेनियल ने भी दिल वाली इमोजी पोस्ट की।
सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, सनी के हजारों फैंस का उनकी तस्वीरों पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिलता है।
लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी ने अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया। अभिनेत्री लंबे इंतजार के बाद सेट पर वापस आकर काफी खुश हैं। सनी हाल ही में लॉस एंजेलिस से अपने पति और बच्चों के साथ वापस मुंबई आ गई हैं। फिलहाल वह हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला' की शूटिंग कर रही हैं।
सनी लियोनी एक वेब सीरीज के लिए भी तैयार हैं और एक होस्ट के रूप में स्प्लिट्सविला के 13 वें सीजन के लिए शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सनी लियोनी फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में मराठी मुलगी के किरदार में नजर आएगी।
