• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 5 years of bajirao mastani deepika padukone shares unseen pic with sanjay leela bhanjali
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (15:11 IST)

'बाजीराव मस्तानी' के 5 साल : दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली संग शेयर की अनसीन तस्वीर

BajiraoMastani
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म बाजीराव मस्तानी को रिलीज हुए आज 5 साल हो गए हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 18 दिसंबर साल 2015 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने फिल्म में मस्तानी के किरदार को याद करते हुए कहा कि उनका किरदार जुनून से भरा हुआ था।
दीपिका पादुकोण ने फिल्म निर्माता के साथ अपने किरदार में एक तस्वीर पोस्ट की। दीपिका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'चाहे प्यार हो या युद्ध, मस्तानी ने अपने जुनून से, अपने भाग्य को लिखा है, चाहे वह कितना भी खतरनाक क्यों न हो। वह कभी नहीं झुकीं और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ अपने आधार को मजबूत किया है।'
 
इस फिल्म में दीपिका के पति रणवीर सिंह ने मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम और प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में नजर आई थीं। 
 
दीपिका पादुकोण इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। 
 
ये भी पढ़ें
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 : सिद्धार्थ शुक्ला की यह BTS तस्वीरें फैंस को कर रही बेचैन