1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan was rejected by natasha dalal many times

क्या वरुण धवन और नताशा दलाल की हो चुकी है सगाई? एक्टर को किया था 3-4 बार रिजेक्ट

VarunDhawan
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं और अक्सर उनकी शादी को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों तब से एक दूसरे को जानते हैं जब वो स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन उनकी दोस्ती अचानक प्यार में नहीं बदली थी। वरुण ने बताया कि उन्होंने नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट किया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

 
वरुण धवन ने यह खुलासा करीना कपूर के रेडियो शो वॉट वुमन वॉन्ट में किया। वरुण ने बताया, जब मैं पहली बार नताशा से मिला तब छठी क्लास में था। हम तब से एक- दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हम 11वीं या 12वीं क्लास तक दोस्त थे। हम काफी क्लोज फ्रेंड्स थे।
 
वरुण ने बताया, मुझे अब भी याद है, हम Maneckji Cooper (स्कूल) जाते थे जहां वो यलो और मैं रेड हाउस में था। यह बास्केटबॉल कोर्ट में था। वहां लंच में कैंटीन में हमें खाना और एनर्जी ड्रिंक दी जाती थी। मुझे याद है वो चलकर आई। मुझे याद है मैंने उसे देखा और मुझे लगा कि मुझे उससे प्यार हो गया।
 
वरुण ने बताया कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट किया। इस शो के बाद यह माना जा रहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है क्योंकि शो के दौरान करीना ने नताशा को वरुण की गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि 'मंगेतर' कहा था। शो में वरुण ने यह भी खुलासा किया कि वो और नताशा लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं, लेकिन उनका परिवार उन्हें शादी करते देखना चाहता है। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन के पास इस समय कई प्रोजेक्ट है। उनकी फिल्म कुली नंबर 1 क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। वरुण धवन इसके अलावा 1971 युद्ध के हीरो रहे अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में भी काम करने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगे।
 
अगला लेख
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़? वायरल हो रही तस्वीर के साथ सिंगर ने अनाउंस किया नया गाना