Hanuman Chalisa
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Raees, Shah Rukh Khan, Laila

काश हर बार 'रईस' जैसी बड़ी फिल्म मिले

सनी लियोन
रईस में सनी लियोन ने केवल एक गाना किया है, लेकिन इससे उन्हें फिल्म के जरिये ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिला है और चर्चा भी मिल रही है। 'लैला' नामक गाने में वे थिरकती हुई नजर आई हैं। उनके गाने का दर्शकों पर कुछ ऐसा जादू चला कि सिनेमाघर जब यह गाना दिखाया गया तो दर्शक स्क्रीन के पास जाकर नाचने लगे। सनी इस तरह की प्रतिक्रियाओं से सनी बेहद खुश हैं। 
सनी लियोन का कहना है कि वे चाहती हैं कि उन्हें ऑफर होने वाली हर फिल्म 'रईस' की तरह बड़ी हो। उसमें सुपर सितारा हो। हालांकि ऐसा होना हर बार मुमकिन नहीं है और उन्हें भी अपने करियर में इतनी बड़ी और सुपरस्टार की फिल्म में होने का पहली बार मौका मिला है। 
सनी को अब तक ज्यादातर बी ग्रेड फिल्में ही मिली हैं जिसमें उन्होंने लीड रोल अदा किए हैं। इनमें से ज्यादातर असफल रही हैं। सनी के अनुसार उन्हें जो ऑफर्स मिलते हैं उसी में से ही फिल्म स्वीकारनी होती है। 
गौरतलब है कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने सनी से दूरी बना रखी है। सनी की इमेज एक एडल्ड स्टार की है और यही कारण हो सकता है। हालांकि आमिर खान और शाहरुख खान कह चुके हैं कि उन्हें सनी के साथ फिल्म करने में कोई ऐतराज नहीं है। शाहरुख ने तो सनी के साथ 'रईस' में गाना भी किया है। 
ये भी पढ़ें
साल की सबसे बड़ी फ्लॉप बनाने के बावजूद रितिक करेंगे इस निर्देशक की फिल्म