1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol Would not direct Karan Deol next two movies

सनी के बेटे करण देओल को लेकर होगी दो फिल्मों की घोषणा

सनी देओल
परिस्थितियां सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है ताकि सनी देओल के बेटे करण देओल को लेकर दो फिल्मों की घोषणा की जा सके। 
 
करण देओल ने पिछले वर्ष फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फिल्म फ्लॉप होने के कारण करण की शुरुआत जरूर खराब हुई है, लेकिन उन्होंने हौंसला नहीं खोया है। 
 
एक इंटरव्यू में सनी ने बताया है कि उनके बेटे को लेकर दो फिल्मों की बात चल रही है। लॉकडाउन खत्म होते ही और जिंदगी सामान्य होते ही फिल्मों की घोषणा होगी। 
 
पल पल दिल के पास सनी ने ही निर्मित और निर्देशित की थी, लेकिन इस बार वे यह जिम्मेदारी उठाने के मूड में नहीं हैं। सनी के अनुसार वे सिर्फ अभिनय पर ध्यान देना चाहते हैं इसलिए करण की फिल्में कोई और बनाएगा। 
 
लॉकडाउन के कारण सनी इन दिनों मुंबई स्थिति अपने घर में ही है। सनी का कहना है कि उनका ज्यादातर समय जिम में बीतता है जहां वे भाई बॉबी, बेटों और भतीजों के साथ वर्कआउट करते हैं। 
अगला लेख
ऑरलैंडो ब्लूम से ब्रेकअप के बाद सुसाइड का सोचने लगी थीं कैटी पेरी, सिंगर ने किया चौंकाने वाला खुलासा