1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol film gadar 2 new poster out

बैलगाड़ी का पहिया उखाड़कर दुश्मनों से भिड़े सनी देओल, 'गदर 2' का नया पोस्टर रिलीज

film gadar 2
Gadar 2 New Poster: 'गदर : एक प्रेम कथा' की रिलीज के 22 साल बाद निर्देशक अनिल शर्मा इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' लेकर आ रहे हैं। 'गदर 2' में भी सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
 
'गदर 2' की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सनी देओल का गुस्से वाला रूप देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में सनी देओल हैंडपंप की जगह बैलगाड़ी का पहिया लिऐ दुश्मनों से भिड़तें नजर आ रहे हैं। 
 
सनी देओल के चेहरे पर गु्स्सा झलक रहा है। वह ब्लैक कुर्ता-पजाना, सिर पर पगड़ी पहने दिख रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, जब बात परिवार और देश पर आए, तो तारा सिंह के सामने कोई भी दुश्मन न टिक पाए। इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में 11 अगस्त से आ रही है गदर 2।
 
बता दें कि फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल-अमीषा पटेलके साथ उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आने वाले है। बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की टक्कर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' की कहानी हुई लीक, इस मुद्दे पर आधारित है फिल्म!