मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anupam kher announced his 539th movie shares first look poster
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (17:40 IST)

अनुपम खेर ने अपनी 539वीं फिल्म का किया ऐलान, शेयर किया फर्स्ट लुक पोस्टर

अनुपम खेर ने अपनी 539वीं फिल्म का किया ऐलान, शेयर किया फर्स्ट लुक पोस्टर | anupam kher announced his 539th movie shares first look poster
Anupam Kher's 539th film: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर 68 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी 538वीं फिल्म का ऐलान किया था। इस फिल्म में वह रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं अब अनुपम खेर ने अपनी 538वीं फिल्म का ऐलान भी कर दिया है।
 
अनुपम खेर ने अपनी 539वीं फिल्म से खुद का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए इसकी घोषणा की है। फर्स्ट लुक पोस्टर में अनुपम खेर बहुरंगी पोशाक पहने और सांप की मूर्तियों से बने भव्य सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। गहनों से सजे हुए वह एक अनोखा हथियार पकड़े नजर आ रहे हैं।
 
अनुपम खेर ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'घोषणा: मेरी 539वीं फिल्म। पौराणिक कथाओं या हमारे किसी भी महान महाकाव्य पर आधारित नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से भारत की सबसे बड़ी बहुभाषी फैंटेसी फिल्म है, और आप इस विषय को अच्छी तरह से जानते हैं। निर्माता विवरण की घोषणा करेंगे। 24 अगस्त। इस बीच आप अपने अनुमान मेरे साथ साझा कर सकते हैं। जय हो।'
 
अनुपम खेर का यह लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस उनके किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं अनुमान लगा रहा हूं.. यह चंद्रकांता है और आप शिवदत्त की भूमिका निभा रहे हैं सर।' एक अन्य ने लिखा, 'नागिन-7 वो भी कलर्स टीवी वाला।'
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
भूतपूर्व पति को wife ने दी खुशखबरी : खतरनाक है जोक