1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. stree2 box office collection

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

stree 2
स्त्री 2 में कोई बड़े स्टार नहीं हैं। राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की जोड़ी परिचित चेहरा जरूर है, लेकिन कभी इनकी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ या 300 करोड़ रुपये के कलेक्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की। स्त्री 2 के रिलीज होने के पहले यह उम्मीद जरूर थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी, लेकिन 200 करोड़ से आगे का किसी ने नहीं सोचा था। 
 
स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्म तो ये बन ही गई है, लेकिन अब ऐसा इतिहास रचने की ओर है जो पहले किसी हिंदी फिल्म ने नहीं किया। शाहरुख, आमिर, सलमान, रितिक रोशन जैसे स्टार्स की फिल्म भी ऐसा नहीं कर पाई। 
 
स्त्री 2 अब 600 करोड़ रुपये के मैजिकल नंबर की ओर बढ़ रही है। फिल्म अभी 5वें सप्ताह में थिएटर में चल रही है और अब तक 583.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
600 करोड़ के आंकड़े से लगभग 17 करोड़ रुपये दूर है और जिस रफ्तार से फिल्म कलेक्शन कर रही है उसे देख कहा जा सकता है कि 6ठे सप्ताह में यह फिल्म 600 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। 
 
यदि ऐसा हो जाता है तो स्त्री 2 ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। अभी तक सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म, भारत में, शाहरुख खान की जवान है और जल्दी ही स्त्री 2 इसे पीछे छोड़ देगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन